CUET UG Answer Key 2024 Date and Time: सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर की का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। एक जानकारी के अनुसार, CUET UG 2024 Answer Key अब किसी भी दिन जारी की जा सकती है। हालांकि NTA ने अभी तक निश्चित तारीख पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल का एजुकेशन पेज लगातार इस अपडेट को ट्रैक कर रहा है। एक बार CUET UG Answer Key 2024 Release होने के बाद इसे exam.nta.ac.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो यहां से जानें सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर की कब होगी जारी व कैसे करें चेक?
CUET UG Answer Key 2024 Official Website
सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर की निम्नलिखित वेबसाइट से कर सकेंगे चेक:-
- exams.nta.ac.in/CUET-UG
- cuetug-ac.ntaonline.in
- cuetug.ntaonline.in
CUET UG Answer Key Link
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी परीक्षा देखने के लिए लिंक सक्रिय कर देगी, जिसके बाद इस पेज पर भी CUET UG Answer Key Link को शेयर कर दिया जाएगा।
CUET UG Answer Key 2024 Date
सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर की तिथि अभी क्लियर नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, इस सप्ताह सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर की जारी किए जाने की संभावना है।
CUET UG Answer Key 2024 Time
सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर की जारी होने के पहले एनटीए अपने आधिकारिक साइट पर सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर की जारी होने का समय बता सकती है, लेकिन अभी इस पर अपडेट नहीं है।
CUET UG Answer Key 2024 Pdf Download
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी आंसर की जारी होते ही यहां पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक दे दिया जाएगा। इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।
