एजुकेशन

CUET PG 2023: जारी हुआ सीयूईटी पीजी एग्जाम सिटी स्लिप, यहां करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2023, 08:25 AM IST

CUET PG City Slip 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 12 जून को होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CUET PG City Slip 2023: यहां डाउनलोड करें सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप

CUET PG City Slip 2023: सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 12 जून को होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर (CUET PG City Slip) दिया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार सीयूईटी पीजी 2023 की परीक्षाएं 12 जून 2023 को आयोजित की जाएंगी।

बता दें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी पहले फेज यानी 5 जून 11 जून 2023 के बीच निर्धारित परीक्षा के लिए सिटी एग्जामिनेशन स्लिप प्रवेश पत्र जारी कर चुका हैं। पहले फेज की अंतिम परीक्षा कल यानी 11 जून को आयोजित की जाएगी। 12 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG City Slip 2023:ऐसे डाउनलोड करें एग्जामिनेशन स्लिप

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET PG City Intimation Slip 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • सिटी इंटिमेशन स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CUET PG Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीद है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 12 जून को होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र कल यानी 11 जून को जारी कर देगा। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article