CUET PG Admit Card 2025: सीयूईटी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी पीजी एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइटexams.nta.ac.in/CUET-PG पर रजिस्ट्रेसन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET PG Hall Ticket 2025: ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा
एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सीयूईटी पीजी एग्जाम का आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। सीयूईटी पीजी की इंटीमेशन स्लिप 6 मार्च को ही जारी कर दी गई थी। वहीं, एनटीए ने अब 13 मार्च से 20 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
How to download CUET PG Admit Card 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET PG Exam 2025 Date: ऐसे होगी परीक्षा
सीयूईटी पीजी एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में 300 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
