एजुकेशन

CUET PG 2025 Registration: सीयूईटी पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

CUET PG 2025 Registration Begins: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET PG 2025 के लिए अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीयूईटी पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.ac.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन

Photo : Times Now Digital

CUET PG 2025 Registration Begins: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET PG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.ac.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए इसमें आवेदन कर सकते हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 1 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इस परीक्षा के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2025 है। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

CUET PG Registration: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सीयूईटी पीजी में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब NTA Common University Entrance Test CUET PG 2025 के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर Registration Here के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए मांगी गई डिटेल्स भरें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

CUET PG 2025 Registration यहां डायरेक्ट लिंक से करें।

CUET PG Exam Date: कब होगी परीक्षा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET PG 2025 परीक्षा 13 मार्च से 31 मार्च 2025 तक होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी को 1400 रुपये, EWS और OBC को 1200 रुपये, एससी और एसटी को 1100 रुपये जबकि दिव्यांग वर्ग के लिए 1000 रुपये फीस निर्धारित है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article