CUET PG 2024, CUET PG Registration 2024 Extended: सीयूईटी पीजी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी (CUET PG 2024) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह अब आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
CUET PG Registration 2024 Date: इस डेट तक करें अप्लाई
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीयूईटी पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2024 तक बढ़ा दी गई है। वहीं, अभ्यर्थी 8 फरवरी तक शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। जबकि, 9 फरवरी से 11 फरवरी तक आवेदन पत्र में सुधार किया जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी निर्धारित की गई थी।
CUET PG Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
सीयूईटी पीजी एग्जाम के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, ओबीसी-एनसीएल/जनरल-ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। सभी अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for CUET PG 2024
- सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- फिर सीयूईटी पीजी के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की कॉपी संभाल कर रख लें।
CUET PG Exam 2024: मार्च में होगी परीक्षा
सीयूईटी पीजी एग्जाम का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक, दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और फिर शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 7 मार्च को जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
