CTET Notification 2023, CBSE CTET December Notification 2023: सीटीईटी नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो नोटिफिकेशन (CBSE CTET Notification 2023) जारी होने के बाद तय समय के अंदर आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
CTET December Exam 2023: ऐसे होगी सीटीईटी परीक्षा
सीटीईटी पेपर 1 प्राइमरी यानी कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। वहीं, पेपर 2 अपर प्राइमरी यानी कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए होता है। इस परीक्षा में कुल 150 अंको के 150 सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। सीटीईटी में पास होने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।
CBSE CTET Notification 2023: कब तक आएगा सीटीईटी नोटिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीटीईटी का नोटिफिकेशन नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to Apply for CBSE CTET Exam 2023
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीटीईटी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद फिर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- अब आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
CBSE CTET 2023: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। CTET परीक्षा केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षकों की बहाली के लिए होती है। सीटीईटी सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय (NVS) स्कूलों में शिक्षकों की नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
