एजुकेशन

CTET July Admit Card 2024: जारी होने वाला है सीटीईटी जुलाई परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां देखें एग्जाम पैटर्न व मार्किंग स्कीम

CTET July Admit Card 2024, CTET Admit Card 2024 Download: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन किसी भी वक्त सीटीईटी जुलाई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां सीटीईटी जुलाई 2024 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Image

CTET July Admit Card 2024: यहां डाउनलोड करें सीटीईटी जुलाई परीक्षा का एडमिट कार्ड

KEY HIGHLIGHTS
  • 7 जुलाई को होगी सीटीईटी की परीक्षा।
  • दो शिफ्ट में निर्धारित है सीटीईटी जुलाई की परीक्षा।
  • यहां पूछे जाएंगे 150 मार्क्स के 150 सवाल

CTET July Admit Card 2024, CTET Admit Card 2024 Download: सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड जारी कर (CTET July Admit Card) सकता है। उम्मीद है कि 1 जूलाई तक एडमिट कार्ड जारी कर (CTET July Admit Card 2024 Download) दिया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।बता दें इस बार सीटीईटी जुलाई की परीक्षा 7 जुलाई को देशभर में (CTET July Admit Card 2024 Sarkari Result) निर्धारित है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पेपर 1 सुबह 09:30 से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि पेप 2 दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है।

CTET July Admit Card 2024 Sarkari Result: सालभर में दो बार परीक्षा

सीबीएसई सालभर में दो बार सीटीईटी की परीक्षा आयोजित करता है। पेपर 1 क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य सरकार के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षकों के लिए पात्र माने जाते हैं। जबकि पेपर 2 में सफल होने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षकों के लिए योग्य होंगे। वहीं पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 8वीं तक के शिक्षकों के लिए पात्र माने जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET July Admit Card 2024 Download

  • सबसे पहले CTET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CTET July Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CTET July Admit Card 2024 Download: एडमिट कार्ड पर ये जानकारी

  • कैंडिडेट का नाम (Candidate Name)
  • पिता का नाम (Fathers Name)
  • परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name)
  • परीक्षा केंद्र का पता (Exam Centre Address)
  • पंजीकरण संख्या (Registration Number)
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
  • गाइडलाइंस (Guidelines)

CTET July Admit Card 2024: एडमिट कार्ड में श्रुटि पाए जाने पर

यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर मेलकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। तुरंत इसमें करेक्शन कर आपको मेल किया जाएगा।

CTET Paper 1 & Paper 2 Exam Pattern: सीटीईटी पेपर 1 पेपर 2 मार्किंग स्कीम

सीटीईटी पेपर 1 व पेपर 2 में 150 मार्क्स के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 1 को कुल 4 खंडों में विभाजित किया जाएगा। जिसमें लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2, चाइल्ड डेवलपमेंट और पेडागॉजी (Child Development and Pedagogy), मैथेमेटिक्स (Mathematics) और एनवायरमेंटल स्टडीज (Enviromental Studies) से सवाल पूछे जाएंगे। जबकि पेपर 2 में साइंस, सोशल साइंस और सोशल स्टडीज एक्स्ट्रा सब्जेक्ट होंगे। यहां प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का होगा। साथ ही ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। ऐसे में सही उत्तर पता होने पर ही प्रश्नों को अटेम्प्ट करें।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article