CTET Final Answer Key 2024, CBSE CTET Final Answer Key 2024 Date: सीटीईटी एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की फाइनल आंसर-की (CTET Final Answer Key 2024) किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से सीटीईटी आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE CTET Answer Key 2024: कब जारी हुए नतीजे
सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की 7 फरवरी को जारी की गई थी। वहीं, अभ्यर्थियों को इस आंसर-की पर 10 फरवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। जबकि, इस परीक्षा के नतीजे 15 फरवरी को घोषित कर दिए गए थे। अब अभ्यर्थी बेसब्री से सीटीईटी फाइनल आंसर-की 2024 का इंतजार कर रहे हैं।
CTET Final Answer Key 2024: कब आएगी सीटीईटी फाइनल आंसर-की
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीटीईटी फाइनल आंसर-की इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही सीटीईटी फाइनल आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download CTET Final Answer Key 2024
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीटीईटी फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी सीटीईटी फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE CTET 2024: जनवरी में हुई थी परीक्षा
सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस साल सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को देश के 135 शहरों में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में हुई थी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
