CTET Exam 2022 highlightsUpdates: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड जल्द, इतना देना होता है शुल्क
CTET Exam 2022 highlightsUpdates: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड जल्द, इतना देना होता है शुल्क
CTET December 2022, CBSE CTET Exam 2022 highlights: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटीईटी 2022 फॉर्म करेक्शन विंडो बंद हो चुकी है। सीबीएसई की ओर से जारी हुए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, करेक्शन विंडो 28 नवंबर, 2022 को खोली गई और आवेदन में सुधार की आखिरी तारीख 3 दिसंबर, 2022 निर्धारित की गई थी। चूंकि, फॉर्म करेक्शन अब विंडो बंद हो चुकी है। ऐसे में अभ्यर्थी अब अपने आवेदन में सुधार नहीं कर सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई जनवरी 2023 या फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में सीटीईटी परीक्षा के लिए आयोजन करेगा। इसके अलावा सीटीईटी परीक्षा की सटीक तारीख भी इसी महीने जारी किए जाने की पूरी उम्मीद है। जिसके बाद बोर्ड की तरफ से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा। सीटीईटी 2022 परीक्षा के लिए दो पेपर आयोजित होंगे। CTET पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं। CTET पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं। उम्मीदवार इनमें से किसी एक या दोनों पेपर के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी। सीटीईटी पेपर I और पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से कुल 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा।
Sarkari Naukri Result 2022 LIVE Updates: Check Here
सीबीएसई बोर्ड द्वारा यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। सीटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। आपको बता दें कि सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी अब लाइफ टाइम तक के लिए कर दी गई है। सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर एग्जाम 2022 से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
SSC GD Constable Exam 2022 LIVE: Check Here
