Sarkari Naukri Result 2022 highlights Updates: यूकेपीएससी जेल वार्डन के लिए अप्लाई का आखिरी मौका, इस लिंक से करें अप्लाई
Sarkari Naukri Result 2022 highlights Updates: यूकेपीएससी जेल वार्डन के लिए अप्लाई का आखिरी मौका, इस लिंक से करें अप्लाई
यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश से लेकर देश के कई राज्यों में सरकारी नौकरी निकाली गई है। इन नौकरी के 10वीं और 12वीं पास से लेकर ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ विभागो में 6वीं और 8वीं पास के लिए भी सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। सभी अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार तय समय के अंदर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कौन हैं IAS अधिकारी अरुण कुमार? सिविल सेवा छोड़कर शुरू की फ्री यूपीएससी कोचिंग
हाल ही में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीजीटी के 3176 और पीजीटी के 1409 पद सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। केवीएस टीचर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी 5 दिसंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ध्यान रहे कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके अलावा बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट टीचर पदो पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 5 दिसंबर से 23 दिसंबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
SSC GD Constable Exam 2022 LIVE: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम पर आया अपडेट, यहां जानें सबसे पहले
वहीं, नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तर प्रदेश ने स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट एलोपैथी और लैब टेक्नीशियन के कुल 17291 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी यूपी एनएचएम भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 12 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सरकारी रिजल्ट की बात करें तो यूपीएससी मेन्स एग्जाम रिजल्ट 2022 किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट के लिए भी अभ्यर्थियों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। यूपी पीईटी और यूपी लेखपाल रिजल्ट को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे। ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
