SSC GD Constable Exam 2022 highlights: सही फॉर्म भरने वालों की लिस्ट होने वाली है जारी, यहां से करें चेक
SSC GD Constable Exam 2022 highlights: सही फॉर्म भरने वालों की लिस्ट होने वाली है जारी, यहां से करें चेक
एसएससी द्वारा जारी जीडी कांस्टेबल भर्ती की संशोधित रिक्तियों के अनुसार, अब कांस्टेबल के कुल 45,284 पद भरे जाएंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती तीन स्टेप्स में की जानी है। इसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) और चिकित्सा परीक्षा (मेडिकल टेस्ट) शामिल हैं। जीडी कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जाएगा। एसएससी कांस्टेबल सीबीटी में 160 अंकों के 80 सवाल होंगे। इसके लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। गलत जवाब पर 0.50 अंको की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। ध्यान रहे कि सीबीटी में सफल होने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 30%, OBC / EWS को 25% और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20% प्राप्त करना अनिवार्य है। एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम से जुड़े अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
Sarkari Naukri Result 2022 LIVE Updates: इन विभागों में आई सरकारी नौकरी की बहार, 10वीं और 12वीं पास के लिए भी शानदार मौका
परीक्षा की डेट से कम से कम एक महीने पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रवेश पत्र पीडीएफ फॉर्म में छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे वे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और आगे उपयोग के लिए प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। इस पेज पर आप एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया, परीक्षा की डेट्स और परीक्षा पैटर्न के बारे में संक्षेप में जानकारियों को देख सकते हैं।
CTET Exam Live Updates: सीटीईटी परीक्षा दिसंबर से शुरू, जानें कब तक आएगा एडमिट कार्ड
