एजुकेशन

CTET Exam Date 2023: जारी हुआ सीटीईटी 2023 परीक्षा का शेड्यूल, यहां देखें परीक्षा की तारीख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2023, 09:18 PM IST

CTET Exam Date 2023, ctet.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा जुलाई 2023 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

CTET 2023 Exam Date: यहां देखें सीटीईटी 2023 जुलाई परीक्षा का शेड्यूल

CTET Exam Date 2023, ctet.nic.in: सीटीईटी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा जुलाई 2023 की तारीख घोषित कर दी (CTET Exam Date 2023) गई है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल चेक कर (CTET July 2023 Exam Date) सकते हैं। इस बार सीटीईटी 2023 जुलाई सत्र की परीक्षा 20 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 17वें संस्करण के पंजीकृत आवेदकों को सूचित किया जाता है कि, परीक्षा हर बार की तरह इस बार भी ऑफलाइन मोड यानी पेन पेपर (CTET July Exam Date) आधारित होगी। बता दें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी करता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET July Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE CTET 2023 July Exam Date के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CTET July 2023 Exam Date: पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा

बता दें सीबीएसई साल में दो बार यानी जुलाई व नवंबर में सीटीईटी पेपर 1 पेपर 2 की परीक्षा आयोजित करता है। पेपर 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षक के लिए पात्र होते हैं, वहीं पेपर 2 को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षक की भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं। वहीं कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होना होता है।

CTET July 2023 Exam Pattern: यहां देखें परीक्षा पैटर्न

सीटीईटी 2023 जुलाई परीक्षा पैटर्न की बात करें तो, पेपर 1 को कुल 5 खंडो विभाजित किया जाएगा, जिसनें भाषा 1 और भाषा 2 से कुल 60 मार्क्स के कुल 60 प्रश्न, पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स से 30 प्रश्न, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और गणित (मैथ्स) से 30 मार्क्स के कुल 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। बता दें परीक्षा ऑफलाइन पेन व पेपर मोड पर आयजित की जाएगी। सही उत्तर का चयन कर ओएआर शीट भरना होगा। यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। ऐसे में सभी प्रश्नों को अटेम्प्ट करें।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article