CBSE CTET 2024, CTET Application Correction Window 2024: सीटीईटी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जनवरी 2024 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज यानी 4 दिसंबर को खोल दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों को सीटीईटी एप्लीकेशन में सुधार करना हो तो वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर कर सकते हैं।
CBSE CTET January 2024 Date: जनवरी में इस दिन होगी परीक्षा
सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 21 जनवरी को देश के 135 शहरों में ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सीटीईटी के प्रत्येक पेपर में 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवलों को हल करने के लिए 2:30 घंटे का समय मिलेगा।
CBSE CTET Application 2024: सीटीईटी एप्लीकेशन में करें सुधार
सीटीईटी एप्लीकेशन में बिना किसी शुल्क का भुगतान किए सुधार किया जा सकता है। सीटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म में अभ्यर्थी अपने नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, जाति, वर्ग, पता, संस्थान या कॉलेज, पेपर आदि में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
CTET 2024: ऐसे करें एप्लीकेशन में सुधार
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- फिर सीटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- फिर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र में सुधार करके सबमिट कर दें।
CTET Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड
सीटीईटी एडमिट कार्ड की बात करें तो यह जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
