एजुकेशन

CBSE Notice: कैसे बंटेंगे 10वीं और 12वीं के थ्योरी और प्रैक्टिकल मार्क्स? CBSE ने जारी किए दिशानिर्देश

CBSE Board Exam marks distribution Pattern: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए मार्क्स का एक डिवाइडेशन जारी किया है। जारी सर्कुलर में मूल्यांकन के दौरान गलतियों से बचने के लिए स्कूलों को दिशानिर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करने को कहा गया है।

Image

CBSE Notice

CBSE Notice for Board Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 1 जनवरी 2026 से प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करेगा। परीक्षाएं 14 फरवरी 2026 को खत्म होंगी। इससे पहले बोर्ड ने मार्क्स देने के लिए एक सर्कुलर जारी किया है। ये सर्कुलर सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है। मूल्यांकन के दौरान गलतियों से बचने के लिए स्कूलों को दिशानिर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करने का निर्देश दिया गया है।

नंबर अपलोड करते समय ना हो गलती ( CBSE Guidelines for Board exam)

कई बार स्कूल प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन के नंबर्स अपलोड करते समय गलतियां करते हैं। ऐसे में इन गलतियों से बचने के लिए ही बोर्ड ने उनके लिए एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर में सभी विषयों के रिटन और थ्योरी के अंकों को बांटने के बारे में जानकारी दी गई है।

बताते चलें कि सीबीएसई ने जो सर्कुलर जारी किया है उसके अनुसार साल 2026 बोर्ड परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट असेसमेंट और इंटरनल असेसमेंट 1 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। 14 फरवरी 2026 तक ये प्रोसेस चलता रहेगा। इन्हीं तारीखों में मूल्यांकन की प्रक्रिया को भी पूरा करना होगा।

बोर्ड ने सावधानी बरतने के दिए निर्देश (CBSE Notice for schools)

सीबीएसई ने नंबर्स अपलोड करते समय सावधानी बरतने को कहा है। बोर्ड ने बताया कि अकसर नंबर्स अपलोड करने में कई गलतियां कर दी जाती हैं। ऐसे में ये गलतियां ना हों इसके लिए इन दिशानिर्देशों का अच्छी तरह पालन करना बेहद जरूरी है। स्कूलों को साफ कहा गया है कि वे किसी भी तरह की नंबर्स डिस्ट्रीब्यूशन की गलती से बचें और निर्देशों का अच्छी तरह से पालन करें।

बोर्ड ने कहा कि बाद में स्कूल अंक सुधार यानी नंबर करेक्शन के लिए अनुरोध ना करें। अगर नंबर्स अपलोड करते समय किसी भी तरह की गलती हुई तो बाद में फिर स्कूलों को समस्या आ सकती है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article