
CBSE Date Sheet 2023 for Class 10th, 12th Updates: सीबीएसई ने 9वीं और 10वीं के लिए जारी की प्रैक्टिस बुक, जानें कब तक आएगी डेटशीट
CBSE Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2022-23 Updates: सीबीएसई, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेट शीट (CBSE Date Sheet 2023 class 12 and 10) जारी करेगा। इसका इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है और जो छात्र बोर्ड एग्जाम डेट्स का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह है कि यह पेज और आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in की मदद से नियमित जांच करें। हम CBSE Board Dates sheet 2023 ट्रैक कर रहे हैं और इसका डायरेक्ट लिंक अपडेट भी यहां पर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि CBSE Board Dates sheet 2023 जारी करने के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं है इसलिए किसी अफवाह पर ध्यान ना दें।सीबीएसई बोर्ड 15 फरवरी, 2023 से कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा अस्थाई रूप से शुरू करेगा। प्रैक्टिकल यानी व्यवहारिक और इंटर्नल परीक्षाएं जनवरी के पहले हफ्ते से शुरू होंगी। इस बार सीबीएसई दो टर्म में बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा, बल्कि अपने पुराने तरीके से ही एग्जाम आयोजन करेगा। सीबीएसई बोर्ड डेटशीट (CBSE Board Exams 2023 date sheet for classes 10th and 12th) की सूचना कभी भी आ सकती है, ध्यान दें कि 2021-22 सत्र में बोर्ड परीक्षा को दो बार में आयोजित किया गया था, एक टर्म में 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम ही पूछा गया था। लेकिन इस बार 100 प्रतिशत पाठ्यक्रम के साथ बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक छात्र cbse.gov.in से CBSE class 10th and 12th board examinations की जानकारी और टाइमटेबल चेक कर सकेंगे।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को डेटशीट को लेकर इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है, सीबीएसई लगातार अपडेट जारी कर रहा है। माना जा रहा है Central Board of Secondary Education (CBSE) बहुत जल्द परीक्षा डेट्स जारी कर सकता है। गौरतलब है कि सीबीएसई ने खुद से डेट शीट को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी जारी नहीं की है।