CBSE CTET Result 2026 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा को देने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। सीटेट रिजल्ट 2026 (CTET Result 2026) उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद ही वह पेपर 1 और पेपर 2 के नतीजे चेक कर पाएंगे।
कब हुई थी CBSE CTET 2026 Exam?
सीबीएसई द्वारा सीटेट फरवरी सेशन पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन 7 और 8 मार्च को किया गया था। परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद 12 मार्च को बोर्ड द्वारा प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। इस आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन विंडों खोली गई थी, जिसमें आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 15 मार्च थी। उसके बाद से परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो आखिरकार आज, 30 मार्च 2026 को खत्म हो गया। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक और आसान चरणों के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें सीटेट 2026 रिजल्ट डाउनलोड
- सीबीएसई सीटेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर एक्टिविटी सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां उन्हें CBSE CTET February 2026 Result का लिंक नजर आएगा।
- अब उम्मीदवारों को इस लिंक पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी।
- यहां उम्मीदवार को रोल नंबर और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना है।
- सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
- उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड करें। पीडीएफ बनाएं और साथ ही प्रिंट आउट लेना न भूलें।
