एजुकेशन

CBSE Class 12 Physics Paper Analysis 2023: ऐसा रहा 12वीं फिजिक्स का एग्जाम, देखें पेपर एनालिसिस

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 6, 2023, 02:47 PM IST

CBSE Class 12 Physics Paper Analysis 2023: सीबीएसई 12वीं फिजिक्स की परीक्षा आज यानी 6 मार्च को संपन्न हो चुकी है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच एक पाली में किया गया।

Image

CBSE 12th Physics Exam 2023

Photo : iStock

CBSE Class 12 Physics Paper Analysis 2023: सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा आयोजित की जा रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 6 मार्च को 12वीं फिजिक्स का पेपर सफलतापूर्वक आयोजित किया। साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए फिजिक्स एक महत्वपूर्ण विषय है और उनमें से अधिकांश परीक्षा के बाद पेपर के स्तर को जानना चाहते हैं। स्टूडेंट्स यहां सीबीएसई 12वीं फिजिक्स पेपर एनालिसिस देख सकते हैं।

CBSE 12th Physics Exam 2023: एक पाली में हुई परीक्षा

सीबीएसई 12वीं फिजिक्स की परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच एक ही पाली में आयोजित की गई। फिजिक्स की परीक्षा को 5 सेक्शन में विभाजित किया गया था। बता दें कि पेपर में कुल 70 अंकों के सवाल थे और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया। हालांकि, नियमों के मुताबिक परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले ही प्रश्न पत्र बांट दिए गए थे।

CBSE 12th Physics Paper 2023: मिश्रित प्रतिक्रियाएं

सीबीएसई 12वीं फिजिक्स परीक्षा को लेकर कुछ मिश्रित प्रतिक्रियाएं रहीं। हालांकि, अधिकांश स्टूडेंट्स ने इसे संतुलित पाया। प्रश्न मुख्य रूप से सीबीएसई के दिशा-निर्देशों पर आधारित थे। सीधे प्रश्न काफी आसान थे लेकिन योग्यता आधारित प्रश्न कठिन थे। स्टूडेंट्स तय समय के अंदर पेपर हल कर पाए।

CBSE Class 12th Physics Exam 2023: एनसीईआरटी आधारित सवाल

शिक्षकों और विशेषज्ञों का कहना है कि प्रश्न सीधे और एनसीईआरटी आधारित थे। वहीं, केस स्टडी के प्रश्न एप्लीकेशन आधारित थे लेकिन एमसीक्यू ज्यादातर आसान से मध्यम थे। पेपर में लगभग 18-20 अंकों के न्यूमेरिकल थे और कुछ सीधे डेरिवेशन पूछे गए थे। स्टूडेंट्स ने पाया कि लगभग 15% प्रश्न औसत से ऊपर थे। सीबीएसई 12वीं एग्जाम से जुडे़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article