CBSE Class 10th Science Question Paper Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई की ओर से आज 4 मार्च 2023 को कक्षा 10वीं की साइंस परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई है। छात्रों से मिल रही पहली प्रतिक्रियाओं के अनुसार, पेपर आसान से मध्यम स्तर का था। शिक्षकों ने साझा किया कि ज्यादातर प्रश्न सीधे और आसान थे लेकिन कुछ प्रश्न पेचीदा थे। ऐसे छात्र भी रहे जो समय पर पेपर पूरा नहीं कर पाए और उन्हें पेपर लंबा लगा। हालांकि कुल मिलाकर 3 घंटे का समय सवालों के जवाब देने के लिए काफी था।
पहले सेट के फिजिक्स सेक्शन में ज्यादा कठिन प्रश्न थे जो कुछ छात्रों को भ्रमित करने वाले लगे। बायोलॉजी सेक्शन की कठिनाई पूरे सेट में एक समान थी। शुरुआती फीडबैक से पता चलता है कि फिजिक्स का सेक्शन ए काफी आसान था, सेक्शन बी, सी और सेक्शन डी में सीधे सवाल थे। सेक्शन डी आसान था। केमिस्ट्री के प्रश्न पत्र में सीधे नहीं ट्रिकी प्रश्न थे। बायोलॉजी यानी जीव विज्ञान के पेपर में प्रश्न नंबर 12 थोड़ा पेचीदा था।
कक्षा 10 विज्ञान की परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर एक ही पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के पेपर को हल करने के लिए छात्रों के पास 2 घंटे का समय था। नियम का पालन करते हुए परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले प्रश्न पत्र बांट दिए गए थे। पटना के आयुष केल्डे का कहना था कि परीक्षा संतुलित स्तर की थी और छात्र अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि प्रश्न आसान थे।
