एजुकेशन

CBSE Admit Card: सीबीएसई ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड, parikshasangam.cbse.gov.in/ से करें डाउनलोड

CBSE 10th-12th Admit Card OUT : सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। CBSE हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए स्कूलों को परीक्षा संगम पोर्टल पर जाना होगा और दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा। CBSE क्लास 10 एडमिट कार्ड 2026 और CBSE क्लास 12 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए स्कूलों को यूजर ID और पासवर्ड से लॉग इन करना जरूरी है।

CBSE Admit Card

CBSE Admit Card

CBSE 10th-12th Admit Card OUT : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 10 और क्लास 12 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा संगम पोर्टल पर उपलब्ध है। स्कूल अधिकारियों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर जाना होगा और अपने क्रेडेंशियल से लॉग इन करना होगा।

कैसे डाउनलोड कर सकते हैं सीबीएसई एडमिट कार्ड ? How to Download CBSE 10th-12th Admit Card:

CBSE हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए स्कूलों को परीक्षा संगम पोर्टल पर जाना होगा और दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा। CBSE क्लास 10 एडमिट कार्ड 2026 और CBSE क्लास 12 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए स्कूलों को यूजर ID और पासवर्ड से लॉग इन करना जरूरी है।

CBSE बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स Steps by Step Guide to Download CBSE Admit Card:

बताते चलें कि CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हैं। CBSE बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड छात्रों के लिए सेंटर पर ले जाना जरूरी डॉक्यूमेंट है। स्कूलों को हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे। इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें...

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट- cbse.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: परीक्षा संगम पोर्टल पर क्लिक करें।

स्टेप 3: एडमिट कार्ड मुख्य परीक्षा 2026 के लिए सेंटर मटेरियल लिंक तक स्क्रॉल करें।

स्टेप 4: क्लास 10/ क्लास 12 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5: यूजर ID और पासवर्ड से लॉग इन करें।

स्टेप 6: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

स्टेप 7: आगे के रेफरेंस के लिए डाउनलोड करें।

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में छात्रों का नाम व रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और केंद्र कोड, विषयों के नाम और उनके सही-सही कोड अच्छी तरह से चेक कर लें।

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article