एजुकेशन

CBSE Class 10th Second Board Exam: कब होंगे सीबीएसई 10वीं के सेकेंड बोर्ड एग्जाम, स्कूलों से मांगी गई स्टूडेंट्स की लिस्ट

CBSE Class 10th Second Board Exam : सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के सेकेंड बोर्ड एग्जाम का सर्कुलर जारी किया है। इसमें छात्रों को तीन सब्जेक्ट्स में अपनी परफॉर्मेंस को सुधारने का मौका मिलेगा। सर्कुलर में फीस से लेकर एप्लीकेशन तक की जानकारी दी गई है। CBSE Class 10 second board exam, CBSE Board Exam 2026

Image

CBSE Class 10th Second Board Exam

CBSE Class 10th Second Board Exam : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने मई 2026 में होने वाली दूसरी क्लास 10 की परीक्षा के बारे में एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें स्टूडेंट्स को तीन सब्जेक्ट तक में अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का मौका दिया गया है। सर्कुलर में कैंडिडेट्स की लिस्ट (LOC) जमा करने के प्रोसेस और टाइमलाइन की जानकारी दी गई है। 25 जून 2025 को घोषित, CBSE की दो-एग्जाम पॉलिसी के तहत क्लास 10 के स्टूडेंट्स को पहले फरवरी-मार्च में मेन परीक्षा देनी होगी। जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से खुश नहीं हैं, वे मई 2026 में दूसरी बोर्ड परीक्षा में तीन सब्जेक्ट तक दोबारा दे सकते हैं।

CBSE क्लास 10 सेकंड एग्जाम 2026 शेड्यूल CBSE Class 10th Second Exam Schedule :

List of Candidates यानी LOC सबमिशन तीन फेज के शेड्यूल के हिसाब से होता है। इसमें पहला फेज 18 मार्च, 2026 से 31 मार्च, 2026 और दूसरा फेज मेन एग्जाम का रिजल्ट आने के अगले दिन से 5 दिन और तीसरा स्टेज (लेट फीस के साथ) रिजल्ट आने के 7वें दिन से 2 दिन बाद तक शुरू होगा।

बोर्ड ने मांगी स्कूलों से लिस्ट

बताते चलें कि लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स स्कूल की तरफ से ही सबमिट किया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा कि कक्षा 10वीं में सेकेंड बोर्ड एग्जाम आयोजित किया जारहा है इसलिये सीबीएसई बोर्ड ने एलओसी सबमिशन का शेड्यूल ऐसा बनाया है कि वे छात्रों को सही नंबर्स और किन-किन सब्जेक्ट्स में परीक्षा देना चाहते हैं, ये जानकारी बोर्ड के पास पहले से ही हो। सबमिशन पोर्टल आखिरी दिन रात 11:59 बजे तक खुला रहता है, इसमें कोई एक्सटेंशन नहीं है।

दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया: Eligibility Critaria for Second Board Exam

  • स्टूडेंट्स ने मेन एग्जाम दिया हो।
  • उन्हें कम से कम तीन सब्जेक्ट में अपीयर होना चाहिए।
  • पास हुए स्टूडेंट्स तीन सब्जेक्ट तक में इम्प्रूव कर सकते हैं।
  • कंपार्टमेंट वाले स्टूडेंट्स भी पार्टिसिपेट कर सकते हैं।
  • जो स्टूडेंट्स तीन या उससे ज्यादा सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं, उन्हें अगले फरवरी में मेन एग्जाम में दोबारा अपीयर होना होगा।
पॉलिसी के मुताबिक मैथ्स में लिमिटेड छूट के अलावा दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए सब्जेक्ट बदलने की परमिशन नहीं है। स्टूडेंट डेटा या इंटरनल असेसमेंट में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।

CBSE 10th एग्जाम फीस CBSE 10th Exam Fees:

भारत की बात करें तो सीबीएसई कक्षा 10वीं के लिए प्रति सब्जेक्ट 300 रुपये फीस निर्धारित की गई है। (तीन सब्जेक्ट के लिए Rs 900). वहीं नेपाल के छात्रों के लिए प्रति सब्जेक्ट 1100 रुपये फीस है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article