एजुकेशन

CBSE Board 10th 12th Result 2023: इस दिन जारी होगा सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट, नोट कर लें डेट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 7, 2023, 10:30 AM IST

CBSE Board Result 2023, CBSE 10th 12th Result 2023 Date and Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseacademic.nic.in पर जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीबीएसई मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CBSE Board Result 2023

Photo : iStock

CBSE Board Result 2023, CBSE 10th 12th Result 2023 Date and Time: सीबीएसई परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseacademic.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। वहीं, एसएमएस पर CBSE Result 2023देखने के लिए cbse10/12<स्पेस>रोल नंबर<स्पेस>स्कूल नंबर<स्पेस>सेंटर नंबर टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा। जिसके बाद सीबीएसई रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

CBSE Class 10th 12th Result 2023: लाखों स्टूडेंट्स का रिजल्ट होगा जारी

सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च तक किया गया। जबकि, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 2023 तक हुई। इस साल सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 21,86,940 और 12वीं परीक्षा में 16,96,770 स्टूडेंट्स सहित कुल 38, 83,710 स्टूडेंट्स सीबीएसई परीक्षा में शामिल हुए। बोर्ड अब सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है।

CBSE Board Result 2023: कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मिलेगा मौका

सीबीएसई 10वीं व 12वीं में मिले नंबर से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकेंगे। ध्यान रहे इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। वहीं, एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। बता दें कि कंपार्टमेंट एग्जाम में भी पासिंग मार्क्स न मिलने पर स्टूडेंट को फेल घोषित कर दिया जाएगा।

CBSE Result 2023 Date: कब आएगा सीबीएसई रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में संभावना है कि बोर्ड आज शाम तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा कर देगा और रिजल्ट एक या दो दिन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद लिंक एक्टिव होने पर स्टूडेंट्स इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How to check CBSE 10th, 12th Result 2023: वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

  • सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Result 2023: कितना होगा पास प्रतिशत

बीते साल सीबीएसई 12वीं का पास प्रतिशत 92.7% दर्ज किया गया था। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 94.54% और लड़कों का 91.25% था। वहीं, 10वीं का पास प्रतिशत 94.40% दर्ज किया गया था। इस साल भी यह 90 से अधिक रहने की संभावना है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article