एजुकेशन

CBSE Board Practical Exam Date Sheet 2025: जारी हुआ सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल, 1 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा

CBSE Board Practical Exam Date Sheet 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने कक्षा 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की डेटशीट जारी कर (CBSE Board Practical Exam Date Sheet 2025) दी है। ये परीक्षाएं एक जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगी

Image

CBSE Board Practical Exam Date Sheet 2025: यहां देखें सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख

CBSE Board Practical Exam Date Sheet 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर (CBSE Board Practical Exam Date Sheet 2025) दी है। जारी सर्कुलर के मुताबिक, ये (Practical) परीक्षाएं एक जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगी। इसमें कक्षा 10वीं में आंतरिक मूल्यांकन होगा जबकि 12वीं की प्रयाेगात्मक परीक्षा लेने के लिए बाहर से परीक्षक स्कूलों में आएंगे।

बता दें ठंड वाले क्षेत्रों के स्कूल जनवरी में बंद रहने के कारण प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले करवाई जाती हैं। बोर्ड ने संबंधित स्कूलों से कहा है कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं इस अवधि में संपन्न करवाएं और उत्तर पुस्तिकाओं क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दें।

CBSE Class 10th Practical Date Sheet 2025: स्कूलों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

स्कूलों को उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार करनी होगी और केवल उन्हीं छात्रों को प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट या इंटरनल असेसमेंट में शामिल होने की अनुमति होगी जिनके नाम ऑनलाइन एलओसी में जमा किए गए हैं। कक्षा 10वीं के लिए आंतरिक मूल्यांकन केवल एक बार किया जाएगा। इसलिए स्कूलों को सभी छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन अंक निर्धारित समय में भरने होंगे। स्कूलों को बाहरी परीक्षकों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ समन्वय करना आवश्यक है।

CBSE Class 12th Practical Date Sheet 2025: सिलेबस में AI होगा अनिवार्य

बता दें शिक्षा मंत्रालय अगले शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से कक्षा 3 से आगे के सभी छात्रों के लिए स्कूल के पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को शामिल करने की तैयारी कर रहा है। सभी कक्षाओं में एआई के एकीकरण के लिए एक रूपरेखा विकसित की जा रही है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सभी कक्षाओं में एआई के एकीकरण के लिए रूपरेखा विकसित कर रहा है

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article