
CBSE Board Exam Date Sheet 2023 Updates: सीबीएसई 10वीं और 12वीं डेट शीट का इंतजार, जानें कब तक होगा जारी
CBSE Board Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2022 Updates: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) कक्षा 12 और 10वीं के लिए एग्जाम डेट शीट स्टूडेंट बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा फरवरी से मार्च के बीच आयोजित होगी। सटीक डेट्स का ऐलान अब तक नहीं हुआ है और हाल में बोर्ड ने सैंपल पेपर भी जारी किए है, जिससेद छात्र पेपर पैटर्न को लेकर अच्छी समझ का विकास कर सकते हैं। सीबीएसई इंटरमीडिएट और हाईस्कूल डेट शीट (CBSE Date Sheet 2023) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in की मदद से आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी। सीबीएसई डेटशीट 2023 नवंबर के दूसरे सप्ताह में आने की उम्मीद की जा रही है। बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है। अपडेट आने पर छात्रों को सबसे पहले यहां जानकारी दी जाएगी।