CBSE Board Hindi Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 जारी है। सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्र कल 20 फरवरी 2023 को अपनी हिंदी वैकल्पिक और हिंदी कोर परीक्षा में शामिल होंगे। छात्र सीबीएसई सैंपल पेपर 2023 मार्किंग स्कीम और इससे जुड़ा अन्य विवरण यहां पर देख सकते हैं। सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए जारी आधिकारिक डेटशीट के अनुसार छात्र 20 फरवरी को हिंदी इलेक्टिव और कोर परीक्षा में शामिल होंगे।
सीबीएसई छात्रों को परीक्षा की तैयारी में मदद करने के लिए सैंपल पेपर भी जारी किए हैं। सीबीएसई के इन सैंपल पेपर्स की मदद से छात्रों को परीक्षा में अपेक्षित सवालों, मार्किंग स्कीम और बहुत कुछ के बारे में उचित जानकारी मिलेगी। सीबीएसई ने इन सैंपल पेपर्स को आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जारी किया है।
CBSE 12th Hindi Core Sample Paper: सीबीएसई बोर्ड के सैंपल पेपर
CBSE 12th Hindi Elective Sample Paper: सीबीएसई बोर्ड के सैंपल पेपर
छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि ये सैंपल पेपर सीबीएसई की ओर से केवल संदर्भ के आधार पर साझा किए गए हैं। इनके माध्यम से छात्र परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार, विषयों का आकलन कर सकते हैं और अपनी तैयारी में सुधार कर सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 12 की हिंदी परीक्षा के बाद छात्र 21 फरवरी 2023 को अंग्रेजी वैकल्पिक और मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 को कक्षा 12वीं और 10वीं दोनों के लिए शुरू हुई।
यहां दिए गए सैंपल पेपर सीबीएसई की ओर से आधिकारिक रूप से जारी किए गए हैं। इन डायरेक्ट लिंक से सैंपल पेपर को डाउनलोड करके छात्र अपनी तैयारी में उपयोग कर सकते हैं।
