CBSE Board Exam 2024, CBSE Board Marking Scheme: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम (CBSE Board Exam 2024) सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं 12वीं की परीक्षा से पहले मार्किंग स्कीम में बड़ा बदलाव (CBSE Board Marking Scheme) किया है। अब छात्रों को डिवीजन या डिस्टिंक्शन नहीं मिलेगा। साथ ही बोर्ड अंकों के प्रतिशत की गणना भी नहीं करेगा। इस बात की जानकारी हाल ही में सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने दी।
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, यदि किसी छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए कुल पांच विषयों का चयन किया है, तो किसी कॉलेज या संस्थान में दाखिला लेते वक्त वह अपने टॉप विषयों के अंकों के आधार पर दाखिला ले सकेगा। यहां आप जान सकते हैं कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं 2024 की परीक्षाएं कब से आयोजित की जाएंगी। साथ ही आप यहां सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
