एजुकेशन

CBSE Board Exam 2024: जारी होने जा रहा सीबीएसई 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

CBSE Board Exam 2024, CBSE 10th 12th Admit Card 2024: सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseacademic.nic.in पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

Image

CBSE Board Exam 2024

CBSE Board Exam 2024, CBSE 10th 12th Admit Card 2024: सीबीएसई 10वीं व 12वीं एग्जाम शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड (CBSE 10th 12th Admit Card 2024) किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseacademic.nic.in से अपना एडमिट कार्ड (CBSE Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE 10th 12th Admit Card 2024: कब आएगा सीबीएसई एडमिट कार्ड

सीबीएसई 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। सीबीएसई एडमिट कार्ड जारी होते ही डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

CBSE Admit Card 2024: एडमिट कार्ड में होगी ये डीटेल्स

सीबीएसई 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड में स्टूडेंट्स का नाम, माता- पिता का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा का नाम, विषय कोड, स्कूल कोड, केंद्र कोड, फोटो और हस्ताक्षर सहित अन्य जरूरी जानकारी दी होगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एग्जाम से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

How to download CBSE 10th 12th Admit Card 2024

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • फिर सीबीएसई 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स सीबीएसई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 10th 12th Exam 2024: इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा

सीबीएसई 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक होगी। सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article