CBSE 12th Supplementary Result 2025: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2025 को किया गया था। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बीते साल सीबीईसी 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2 अगस्त को जारी किया गया था। वहीं, साल 2023 में 1 अगस्त को नतीजे जारी किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल भी सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट अगस्त के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
How to download CBSE 12th Supplementary Result 2025
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट लिंक पर करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Class 12th Result 2025: बीते साल ऐसा रहा रिजल्ट
बीते साल सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में कुल 1,27,437 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से कुल 37,957 स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए। बता दें कि साल 2024 में 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 29.78 फीसदी दर्ज किया गया था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
