एजुकेशन

CBSE 10th Result 2025: जारी होने जा रहा सीबीएसई 10वीं रिजल्ट, जानें कब और कहां मिलेगी मार्कशीट

CBSE 10th Result 2025 at cbse.gov.in, cbseresults.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

CBSE 10th Result 2025

CBSE 10th Result 2025 at cbse.gov.in, cbseresults.nic.in: सीबीएसई 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि इस साल बोर्ड द्वारा 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च तक किया गया था।

CBSE Class 10th Result 2025 Date: मई में जारी होगा रिजल्ट

बीते साल सीबीएसई 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। वहीं, साल 2023 में सीबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा 12 मई को हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल भी रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download CBSE 10th Result 2025

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कक्षा 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Result 2025 Class 10th: मार्कशीट में होगी ये जानकारी

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ समय बाद संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी। सीबीएसई 10वीं मार्कशीट में स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, क्लास, स्कूल का नाम, मार्क्स और रिजल्ट स्टेट्स सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी होगी।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article