एजुकेशन

CBSE 10th Result 2023 Date: खत्म हुई सीबीएसई 10वीं परीक्षा, cbseresults.nic.in पर इस​ दिन देखें रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 22, 2023, 02:58 PM IST

CBSE 10th Result 2023 Expected Date and Time: सीबीएसई 10वीं परीक्षा की रिजल्ट तिथि को लेकर जल्द ही अपडेट आने वाला है। बता दें, कल 21 मार्च को सीबीएसई 10वीं परीक्षा का समापन हो गया है और जल्द ही सीबीएसई 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है।

Image

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 तारीख

CBSE 10th Result 2023 Expected Date and Time: Central Board of Secondary Education, CBSE Class 10 Board Exams 2023 से जुड़ा नया अपडेट जल्द ही जारी होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने 21 मार्च, 2023 को सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2023 का सफलतापूर्वक समापन किया है! अंतिम परीक्षा मैथमेटिक स्टैंडर्ड और मैथमेटिक बेसिक का हुआ था। जानें सीबीएसई कब तक रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है।

आखिरकार, सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं, जबकि 12वीं की अगले माह में खत्म होंगी। बता दें, सीबीएसई दोनों कक्षा के परिणामों को अलग अलग दिन पर जारी करेगी, ऐसे में 10वीं का रिजल्ट पहले आएगा।

सीबीएसई 10वीं के छात्र राहत महसूस कर रहे होंगे, और रिजल्ट डेट की सूचना का इंतजार कर रहे होंगे। सीबीएसई 10वीं की सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं, जिसमें छात्रों को कुल 3 घंटे का समय दिया गया। सीबीएसई बोर्ड 2023 की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से शुरू हुई थीं।

एक बार परिणाम जारी होने के बाद सीबीएसई 10वीं के छात्र ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले इस वेबसाइट - cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • फिर इस लिंक पर क्लिक करें - Secondary School Compartment Examination (Class X) Result 2023 – Announced on ......Date
  • अब Secondary School Examination (Class X) 2023 Result खुल जाएगा।
  • यहां विवरण दर्ज करें जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि, हॉल टिकट नंबर और रिजल्ट डाउनलोड करें।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई आधिकारिक तौर पर cbseresults.nic.in पर सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करेगा, इसके बाद रिजल्ट लिंक को टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी शेयर किया जाएगा।

रिजल्ट आने के बाद क्या

जिनकी कंपार्टमेंट आई है, उनके लिए सीबीएसई अपनी वेबसाइट पर नया लिंक जनरेट करेगा, जिसके माध्यम से आप कंपार्टमेंट के लिए अप्लाई कर सकेंगे, हालांकि कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन होने और फिर इसका रिजल्ट आने में समय लगता है, पिछले साल की बात करें तो 10वीं कक्षा के लिए आयोजित कंपार्टमेंट परीखा का रिजल्ट 9 सितंबर को जारी किया गया था।

बता दें, सीबीएसई ने अभी तक रिजल्ट डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। सीबीएसई रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के साथ जुड़े रहें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article