CBSE 10th 12th Result 2023 Date and Time: सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को बेसब्री से सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट का इंतजार है। ट्विटर पर कई दावे किए जा रहे हैं कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज यानी 11 मई को जारी करेगा। हालांकि बोर्ड की तरफ से अधिकारिक रूप से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। ट्विटर पर एक नोटिफिकेशन भी वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 11 मई को जारी करेगा। कई ट्विटर हैंडल्स ने सीबीएसई के लोगो वाले इस नोटिफिकेशन को शेयर किया है लेकिन सीबीएसई के ऑफिशियल हैंडल से रिजल्ट की डेट को लेकर कुछ जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.inपर अपने नतीजे देख सकते हैं।
How to check CBSE 10th, 12th Result 2023: वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
- सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Class 10th 12th Result 2023: लाखों स्टूडेंट्स का रिजल्ट होगा जारी
सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च तक किया गया। जबकि, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 2023 तक हुई। इस साल सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 21,86,940 और 12वीं परीक्षा में 16,96,770 स्टूडेंट्स सहित कुल 38, 83,710 स्टूडेंट्स सीबीएसई परीक्षा में शामिल हुए। सूत्रों की मानें तो सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। अब किसी भी वक्त सीबीएसई रिजल्ट जारी कर सकता है।
