एजुकेशन

BTSC Tutor Result 2026 Released: जारी हुआ बीटीएससी ट्यूटर परीक्षा का रिजल्ट, btsc.bihar.gov.in पर करें चेक

BTSC Tutor Result 2026 Released: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने ट्यूटर नर्सिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

BTSC Bihar Tutor Result 2026: यहां देखें बीटीएससी ट्यूटर का रिजल्ट

BTSC Tutor Result 2026 Released: बीटीएससी ट्यूटर नर्सिग की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BTSC Tutor Result 2026) खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने ट्यूटर नर्सिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया (BTSC Tutor Result) गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (Bihar Tutor Result 2026) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें बीटीएससी ट्यूटर की परीक्षा 22 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों प निर्धारित थी। वहीं आंसर की 17 नवंबर को जारी की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

BTSC Tutor Result 2026: ऐसे चेक करें बीटीएससी ट्यूटर का रिजल्ट

  • सबसे पहले BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BTSC Bihar Tutor Result 2026 लिंक पर क्लिक करे
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर से कर लें।

BTSC Tutor Result: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. प्राप्तांक
  6. कुल मार्क्स

बीटीएससी ट्यूटर के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप परीक्षा परिणाम से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!