BSEB STET Result 2023 Date and Time: बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट 2023 की घोषणा जल्द की जाने वाली है। रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग हो चुकी है, एक बार बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद आप bsebstet.com से चेक व डाउनलोड कर सकेंगे, बता दें, एसटीईटी परीक्षा 2023 4 से 15 सितंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की गई थी।
BSEB STET Result 2023 जारी करने की लगभग सभी तैयारी की जा चुकी है। इससे पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने BSEB STET Exam के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी यानी प्रोविजनल आंर की जारी की थी, जिसके खिलाफ 16 सितंबर 2023 तक आपत्तियां आमंत्रित की थीं। जो उम्मीदवार इसके लिए उपस्थित हुए थे वे जल्द ही बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2023 लिंक देख सकेंगे।
बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2023 तिथि, समय
बीएसईबी ने पहले एसटीईटी परिणाम 18 सितंबर तक जारी करने के लिए अधिसूचित किया था। स्थानीय रिपोर्ट में भी आज यानी 18 सितंबर को परिणाम जारी होने की बात है।
परिणाम बोर्ड द्वारा तैयार की गई अंतिम उत्तर कुंजी पर आधारित होगा। अनंतिम उत्तर कुंजी के प्रति उठाई गई वैध आपत्तियों पर विचार करके ही रिजल्ट जारी होगा।
BSEB STET Exam 2023 पास करने के बाद क्या होगा?
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) पास करने वाले उम्मीदवार माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए पात्र होंगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंकों में छूट दी गई है।
बीएसईबी एसटीईटी कटऑफ 2023
बिहार एसटीईटी परिणाम 2023 और कट ऑफ पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर एक साथ जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित अंतराल पर इसकी जांच करते रहें।
