एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2023: कब आएगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट? जानें बीएसईबी इंटर परिणाम डेट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 26, 2023, 11:45 PM IST

बिहार बोर्ड, बीएसईबी ने 11 फरवरी 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 का सफलतापूर्वक समापन किया है। बिहार बोर्ड को अब जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर बीएसईबी 12वीं का परिणाम जारी करने की उम्मीद है। छात्र बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा जानने के लिए लेटेस्ट अपडेट नीचे पढ़ सकते हैं।

Image

बिहार बोर्ड रिजल्ट डेट 2023

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी ने 11 फरवरी, 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 का सफलतापूर्वक समापन किया है। बिहार बोर्ड को अब बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com पर जारी होने की उम्मीद है। बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट कब आएगा इसके लिए छात्र यहां लेटेस्ट अपडेट भी जान सकते हैं।

हर साल, बिहार बोर्ड बोर्ड परीक्षा आयोजित करने वाले और सबसे पहले अपने परिणाम घोषित करने वाले बोर्डों में से एक है। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 1 फरवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम की घोषणा बीएसईबी द्वारा जल्द ही किए जाने की उम्मीद है।

एक बार बिहार बोर्ड परिणाम 2023 घोषित होने के बाद, छात्र अपने बीएसईबी इंटर के परिणाम को ऊपर उल्लिखित आधिकारिक वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपना परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होगी।

बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2023 का परिणाम जल्दी ही जारी किया जाएगा। सारे छात्र अपना बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट -secondary.biharboardonline.com aur biharboardonline.bihar.gov.in बराबर चेक कर पाएंगे। बीएसईबी हर साले अपने बोर्ड की परीक्षा और बोर्ड के नतीजे सेबल पेहले अयोजित कर्ता है।

बिहार बोर्ड ने 10 से 20 जनवरी, 2023 तक कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की थी। बीएसईबी 12वीं परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को कुल मिलाकर और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। बीएसईबी परीक्षा में असफल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

बीएसईबी द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, कंपार्टमेंटल परीक्षाएं अप्रैल और मई के महीनों में आयोजित होने वाली हैं। बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद इन परीक्षाओं की सही तारीख की घोषणा की जाएगी।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!