एजुकेशन

BSEB ने जारी किया JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा जारी कर दिया है। इन एडमिट कार्ड को coaching.biharboardonline.com से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है। इसे पाने के लिए आपको यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।

Image

BSEB ने जारी किया JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा जारी कर दिया है। इन एडमिट कार्ड को coaching.biharboardonline.com से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है। इन्हें डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। अगर आपने भी इन प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, तो 12 अप्रेल को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए तैयार रहिए।

जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि 'इंजीनियरिंग (JEE) तथा मेडिकल (NEET) प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय तथा गैर आवासीय अनुशिक्षण में प्रवेश के लिए दिनांक 12.04.2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा (Written Test) के लिए प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में आवश्यक सूचना'

कहां होगी परीक्षा

अधिसूचना में आगे कहा गया है कि 'इंजीनियरिंग (JEE) तथा मेडिकल (NEET) की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क आवासीय तथा गैर आवासीय अनुशिक्षण (द्वितीय चरण) में प्रवेश के लिए जिन परीक्षार्थियों द्वारा समिति की वेबसाईट coaching.biharboardonline.com पर ऑनलाईन आवेदन निर्धारित अवधि में समर्पित किया गया है, उनकी लिखित परीक्षा का आयोजन बापू परीक्षा परिसर, मौर्या विहार कॉलोनी, कुम्हरार, पटना में दिनांक 12.04.2026 (रविवार) को किया जाएगा।

परीक्षा का समय

प्रवेश परीक्षा का आयोजन एक पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा केंद्र में पूर्वाह्न 10:00 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

प्रवेश पत्र कहां से करें डाउनलोड

इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit card) समिति की वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर अपलोड है। संबंधित परीक्षार्थी दिनांक 08.04.2026 से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  • समिति की वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाएं।
  • "ADMIT CARD DOWNLOAD (2026-2028) (2nd Exam) FOR CLASS 11th STUDENTS" लिंक पर क्लिक करें
  • अब BSEB Unique ID/Application ID एवं पासवर्ड डालें।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी तरह की असुविधा होने पर समिति की वेबसाईट coaching.biharboardonline.com पर उपलब्ध हेल्पलाईन नंबर 9155191194 तथा ई-मेल आईडी FREECOACHINGSTUDENTHELP@GMAIL.COM पर संपर्क किया जा सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article