एजुकेशन

BSEB Inter Admission 2026: मैट्रिक पास छात्रों के लिए बड़ी खबर, इंटरमीडिएट सत्र 2026-27 के एडमिशन का शेड्यूल जारी

BSEB Inter Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 11वीं कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाने वाली है। इस संबंध में बिहार बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कक्षा 10वीं पास छात्र ofssbihar.org से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

Image

बिहार बोर्ड 11वीं में प्रवेश की प्रक्रिया 8 अप्रैल से होगी शुरू

BSEB Inter Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) मैट्रिक के रिजल्ट 29 मार्च दोपहर 1.15 बजे जारी कर दिया गया था। इस साल मैट्रिक परीक्षा का पास प्रतिशत 81.79% रहा है। 10वीं बोर्ड परीक्षा पास करने वाले छात्रों अब आगे इंटरमीडिएट कॉलेजों और स्कूलों में शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश ले पाएंगे। 11वीं में प्रवेश के लिए एडमिशन प्रोसेस 8 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाला है। बिहार बोर्ड द्वारा इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया 8 अप्रैल से होगी शुरू

जानकारी के अनुसार, 10वीं बोर्ड परीक्षा पास करने वाले छात्र अब 11वीं कक्षा में अपनी पसंद और प्राप्त अंकों के आधार पर स्ट्रीम का चयन कर पाएंगे। वह साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में से एक चुकर 11वीं और 12वीं कक्षा का शिक्षा प्राप्त करगें।

कितने स्कूलों का विकल्प चुनने की है छूट

बिहार बोर्ड 10वीं पास छात्र 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन करते समय कम से कम 10 स्कूल और अधिकतम 20 स्कूलों का चयन कर सकते हैं।

कहां से करें 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन

बता दें कि बिहार बोर्ड 11वीं कक्षा में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। छात्रों को ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.org पर जाना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगी।

क्या है बिहार बोर्ड 11वीं का एडमिशन शुल्क

बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए छात्रों को 350 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। क्योंकि प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, इसलिए शुल्क का भुगतान भी छात्र डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई-चलान या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं।

इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता?

आवेदन के दौरान छात्रों को मैट्रिक परीक्षा के रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि, वैध मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और यदि है तो जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

कौन कर सकता है 11वीं के लिए आवेदन

बता दें कि 11वीं क्लास में वह छात्र एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, सीबीएसई, आईसीएसई या किसी अन्य राज्य बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article