LIVE

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड करें मार्कशीट

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com, interbiharboard.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने ओवरऑल टॉप किया। साइंस स्ट्रीम के आदित्य प्रकाश ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणामों में 500 में से 481 नंबर हासिल किए। कॉमर्स स्‍ट्रीम से अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) लाकर रैंक 1 हासिल की। जबकि आर्ट्स में निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) लाकर टॉपर बनने का गौरव पाया।

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, DIRECT LINK

Times Now Navbharat DigitalUpdated Mar 24, 2026, 15:52 IST
Follow on Google News
BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड करें मार्कशीट

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड करें मार्कशीट

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com, interbiharboard.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट जारी करते हुए पास हुए सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस बार 37,678 छात्र फर्स्ट डिवीजन, 2,46,912 सेकंड और 2,27,594 छात्रों ने थर्ड डिवीजन हासिल किया। इस बार BSEB इंटर की परीक्षाओं में 85.19 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें छात्रों का पास प्रतिशत 84.09% रहा, वहीं छात्राओं ने बाजी मारते हुए 86.23% सफलता दर हासिल की है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी इस रिजल्‍ट को अपना रोल नंबर और रोल कोड से देखा जा सकेगा।

85.89% गया Overall रिजल्‍ट, छात्राओं का पास प्रतिशत रिजल्ट 86.23 जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 84.09 रहा


Bihar Board Result 2026, Bihar Board 12th Result 2026
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2025 में कुल 12,92,313 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें 6.14 लाख छात्राएं और 6.50 लाख छात्र थे। यहां कुल पासिंग प्रतिशत 86.50 रहा था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी इसी के आसपास पर्सेंटेज देखने को मिल सकता है। इस साल, कला, विज्ञान और वाणिज्य धाराओं के लिए बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 12.92 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: स्ट्रीम वाइज टॉपर्स के नाम
समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने ओवरऑल टॉप किया। साइंस स्ट्रीम के आदित्य प्रकाश ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणामों में 500 में से 481 नंबर हासिल किए। कॉमर्स स्‍ट्रीम से अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) लाकर रैंक 1 हासिल की। जबकि आर्ट्स में निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) लाकर टॉपर बनने का गौरव पाया।

बिहार बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट interbiharboard.com, bsebexam.com पर करें चेक

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 कैसे करें चेक

  • सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर बिहार बोर्ड 12th मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।


Direct LiNK for Bihar Board 12th Result 2026

टॉपर्स वाइज नेम लिस्ट यहां से देखें
  • आदित्य प्रकाश अमन - 481 अंक (96.20%) - रैंक 1
  • अदिति कुमारी - 480 अंक (96.00%) - रैंक 1
  • निशु कुमारी - 479 अंक (95.80%) - रैंक 1

Bihar Board Grace Marks Policy: क्या है बिहार बोर्ड की ग्रेस मार्क्स पालिसी

MAR 24, 2026 15:51 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

नतीजों के अनुसार साल कुल 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट जारी करते हुए पास हुए सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
MAR 24, 2026 12:40 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं की कंपार्टमेंट डेट हुई जारी

बिहार बोर्ड ने 23 मार्च 2026 को 12वीं के तीनों स्ट्रीम (साइंस, ऑर्ट्स और कॉमर्स) का रिजल्ट जारी कर दिया है और अब बोर्ड की ओर से स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी प्रोसेस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन 25 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 के बीच चलेगा।
MAR 24, 2026 11:38 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live: डिजिलॉकर से निकाल लें मार्कशीट

सबसे पहले DigiLocker App या ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर लॉगिन करें
अब मांगी गई डिटेल्स यानी अपने Aadhaar/Phone OTP से लॉगिन करें
सर्च में BSEB/Bihar School Examination Board चुनें
अब 12वीं मार्कशीट या सर्टिफिकेट को ढूंढें और डाउनलोड या सेव करने का ऑप्शन हो तो उसे सेव कर लें या फिर प्रिंटआउट ले लें।
MAR 24, 2026 11:05 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं मार्कशीट कहां मिलेगी?

ओरिजनल मार्कशीट केवल बिहार बोर्ड द्वारा ही भेजी जाती है। रिजल्ट के बाद इसे अपने स्कूल या बोर्ड ऑफिस से प्राप्त किया जा सकता है।
MAR 24, 2026 10:34 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live: 10वीं का रिजल्ट कब आएगा

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी कर दिया गया है। अब बिहार बोर्ड हाई स्कूल के छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि 31 मार्च तक बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी इसकी पुष्टि बोर्ड की ओर से नहीं की गई है।
MAR 24, 2026 10:23 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live: चंद्रहीया गांव की छात्रा दीपशिखा ने हासिल किए 473 अंक

कुढ़नी प्रखंड के चंद्रहीया गांव की छात्रा दीपशिखा मेहरा ने इंटरमीडिएट कला संकाय में 473 अंक हासिल कर जिला टॉपर बनते हुए अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दीपशिखा के पिता तुर्की में बाबा विश्वकर्मा आईटीआई का संचालन करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार के मार्गदर्शन और अनुशासन के बीच उसने घर पर रहकर रोजाना करीब 15 घंटे पढ़ाई की, जो उसकी सफलता की मजबूत आधार बनी।
MAR 24, 2026 10:21 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा डेट

बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट 2026 की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। BSEB इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के जरिए छात्रों को अपने नंबर सुधारने का मौका मिलेगा।
MAR 24, 2026 10:03 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live: पटना की निशिका श्री कॉमर्स में थर्ड टॉपर, CA बनना है सपना

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में पटना की छात्रा निशिका श्री ने कॉमर्स संकाय में तीसरा स्थान हासिल किया है। 475 अंक यानी 95 प्रतिशत अंक लाकर इतिहास रचा है। पटना के बांकीपुर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा निशिका ने सीबीएसई बोर्ड से दसवीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उनका सपना CA बनने का है।
MAR 24, 2026 09:17 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live: मुजफ्फरपुर की पलक कुमारी ने रचा इतिहास

मुजफ्फरपुर की छात्रा पलक कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साइंस स्ट्रीम में पूरे बिहार में 5वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। पलक ने कुल 500 अंक की परीक्षा में 475 अंक यानी 95 प्रतिशत अंक पाए हैं।
MAR 24, 2026 08:53 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live: पिता फैक्ट्री में मजदूर, बेटा बना बिहार बोर्ड परीक्षा में राज्य का तीसरा टॉपर

सहरसा के सिहौल के आदर्श कुमार ने Bihar School Examination Board इंटर 2026 आर्ट्स में 477 अंक 95.40 प्रतिशत के साथ राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया। उनके पिता हरियाणा में एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। परिवार में 2 और भाई भी पढ़ाई कर रहे हैं जबकि उनकी मां घर की देखभाल करती हैं।
MAR 24, 2026 08:19 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: स्ट्रीम वाइज टॉपर्स के नाम

समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने ओवरऑल टॉप किया। साइंस स्ट्रीम के आदित्य प्रकाश ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणामों में 500 में से 481 नंबर हासिल किए। कॉमर्स स्‍ट्रीम से अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) लाकर रैंक 1 हासिल की। जबकि आर्ट्स में निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) लाकर टॉपर बनने का गौरव पाया।
MAR 24, 2026 08:18 IST

Bihar Board Class 12th BSEB Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जो भी स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड बारहवीं परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
MAR 23, 2026 17:27 IST

Sarkari Result Bihar board 12th Live: 2025 में दोगुनी हुई थी प्राइस मनी

बिहार बोर्ड ने साल 2025 में टॉपर्स को मिलने वाले पैसे को दोगुना कर दिया था। इस साल भी वही राशि दी जाएगी जो कि 2025 में दी गई थी। राशि में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
MAR 23, 2026 16:45 IST

Sarkari Result Bihar board 12th Live: टॉपर्स वाइज नेम लिस्ट यहां से देखें

  • आदित्य प्रकाश अमन - 481 अंक (96.20%) - रैंक 1
  • अदिति कुमारी - 480 अंक (96.00%) - रैंक 1
  • निशु कुमारी - 479 अंक (95.80%) - रैंक 1
MAR 23, 2026 16:05 IST

मैंने बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया। इस अवसर पर आनंद किशोर, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष, उपस्थित रहे और सफल छात्रों को हार्दिक बधाई दी।

https://www.timesnowhindi.com/education/bihar-board-12th-result-2026-declared-check-online-roll-number-wise-and-name-wise-marks-on-interbiharboard-com-bsebexam-com-article-153899611
MAR 23, 2026 15:55 IST

Sarkari Result Bihar board 12th Live: 25 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बोर्ड ने लगातार 8वें साल रिजल्ट जारी किया है। 2025 में 7 दिनों के अंदर रिजल्ट की घोषणा की गई थी। इस बार 25 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया गया।
MAR 23, 2026 15:12 IST

Sarkari Result Bihar board 12th Live: प्राइस में क्या-क्या मिलेगा ?

बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। ऐसे छात्रों को मेधा दिवस के मौक पर सम्मानित किया जाता है। 2 लाख रुपये के साथ, लैपटॉप व मेडल की राशि (प्रथम स्थान),,1.5 लाख रुपये की राशि, लैपटॉप व मेडल (दूसरा स्थान) और 1 लाख रुपये की राशि, लैपटॉप व मेडल (तीसरा स्थान) प्राप्त करने वाले छात्रों को दी जाएगी।
MAR 23, 2026 15:11 IST

Sarkari Result Bihar board 12th Live: आर्ट्स स्ट्रीम की टॉपर निशु कुमारी

गया की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ टॉप किया। सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के एमडी लकी अंसारी ने 478 अंक के साथ दूसरा स्थान साझा किया।
MAR 23, 2026 15:06 IST

Sarkari Result Bihar board 12th Live - कितने छात्र आए फर्स्ट डिवीजन

  • फर्स्ट डिवीजन: 4,24,000+ छात्र
  • सेकंड डिवीजन: 4,08,000+ छात्र
  • थर्ड डिवीजन: बाकी छात्र
MAR 23, 2026 14:55 IST

Sarkari Result Bihar board 12th Live: टॉपर्स वाइज नेम लिस्ट यहां से देखें

  • आदित्य प्रकाश अमन - 481 अंक (96.20%) - रैंक 1
  • अदिति कुमारी - 480 अंक (96.00%) - रैंक 1
  • निशु कुमारी - 479 अंक (95.80%) - रैंक 1