एजुकेशन

BSEB Bihar Board 10th Admit Card 2024: जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

BSEB Bihar Board 10th Admit Card 2024, BSEB Class 10th Admit Card 2024: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BSEB 10th Admit Card 2024

BSEB Bihar Board 10th Admit Card 2024, BSEB Class 10th Admit Card 2024: बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड (Bihar Board 10th Admit Card 2024) आज यानी 14 जनवरी को जारी कर दिया है। स्कूल प्रधान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

BSEB Bihar Board 10th Exam 2024: कब होगी बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल परीक्षा 18 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 10वीं की थ्योरी परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी तक किया जाएगा। जबकि, कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक होगी। बता दें कि 10वीं व 12वीं परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

BSEB Class 10th Admit Card 2024: आज जारी हुआ एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं परीक्षा के इंटरनल असेसमेंट, प्रैक्टिकल और थ्योरी पेपर परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी माध्यमिक स्तर के स्कूलों के प्रधान बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download Bihar Board 10th Admit Card 2024

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब आप 10वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Bihar Board Exam 2024: इस बात का रखें ध्यान

स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले तक ही एंट्री ले सकेंगे। सभी शिफ्ट में 15 मिनट का शुरुआती समय स्टूडेंट्स को पेपर पढ़ने व समझने के लिए मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article