LIVE
Bse.telangana.gov.in, TS Telangana SSC 10th Results 2023 Manabadi: 86.60% फीसदी रहा तेलंगाना बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, बेटियों ने मारी बाजी
Bse.telangana.gov.in, TS Telangana SSC 10th Results 2023 Manabadi: 86.60% फीसदी रहा तेलंगाना बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, बेटियों ने मारी बाजी
MAY 10, 2023 12:20 IST
Telangana SSC 10th Results: बेटियों ने मारी बाजी
तेलंगाना 10वीं रिजल्ट में 88.53 प्रतिशत छात्राएं और 84.68 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है।
MAY 10, 2023 12:06 IST
86.60% प्रतिशत रहा परिणाम
तेलंगाना बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में कुल 86.60% प्रतिशत छात्र छात्राओं को सफलता मिली है।
MAY 10, 2023 12:02 IST
TS Telangana SSC 10th Results Declared: जारी हुआ तेलंगाना बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने आज (10 मई) को हाईस्कूल परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया। ऐसे में जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - tsbie.cgg.gov पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है।
MAY 10, 2023 11:57 IST
Telangana SSC Result 2023: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
टीएस एसएससी परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।
MAY 10, 2023 11:55 IST
Telangana SSC Result 2023: 5 मिनट में जारी होने वाला है रिजल्ट
Telangana SSC Result आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in और bseresults.telangana.gov.in पर जारी किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर के जरिए नतीजे चेक कर सकते हैं।
MAY 10, 2023 11:50 IST
Telangana SSC 10th Results: फेल छात्र निराश ना हों
तेलंगाना 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, एक या दो विषय में पासिंग मार्क्स से कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
MAY 10, 2023 11:45 IST
TS 10th Results 2023 Live - तेलंगाना बोर्ड परीक्षा 2023 रिजल्ट
तेलंगाना बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। यदि रिजल्ट देखने में दिक्कत हो रही है तो आप Tsbie.cgg.gov.in, Results.cgg.gov.in पर से भी अपना स्कोर देख सकते हैं।
MAY 10, 2023 11:39 IST
शिक्षा मंत्री सबिता इंद्र रेड्डी जारी करेंगे रिजल्ट
तेलंगाना के शिक्षा मंत्री सबिता इंद्र रेड्डी 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे। तेलंगाना 10वीं बोर्ड परीक्षा 3 अप्रैल 2023 से शुरू होकर 13 अप्रैल 2023 को संपन्न हुई थी। इस परीक्षा में करीब 5 लाख स्टूडेंट्स एसएससी परीक्षा में शामिल हुए थे!
MAY 10, 2023 11:29 IST
TS Telangana SSC 10th Results: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
अब से आधे घंटे बाद टीएस एसएससी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। तेलंगाना बोर्ड 10वीं परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।
MAY 10, 2023 11:13 IST
डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
- स्टूडेंट्स digilocker.gov.in पर जाएं
- लॉगिन पेज पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें.
- अब TS SSC रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- नाम और रोल नंबर सबमिट करें.
- 10वीं रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
MAY 10, 2023 11:03 IST
फोन करके भी पता कर सकते हैं स्कोर कार्ड
किसी भी BSNL लैंड लाइन से 1100 डायल करके या किसी भी लैंडलाइन / मोबाइल फोन से 18004251110 पर कॉल करके भी स्टूडेंट्स अपने स्कोरकार्ड का पता लगा सकते हैं।
MAY 10, 2023 10:48 IST
TS Telangana Board Result 2023: कैसा रहा तेलंगाना बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने (9 मई) पहले और दूसरे वर्ष की इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। TSBIE द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दूसरे वर्ष के इंटरमीडिएट के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 63.49 प्रतिशत है। यह पिछले साल के 67.16 फीसदी से कम है। इस बार पिछले चार वर्षों में सबसे कम पास प्रतिशत दर्ज किया गया है।
MAY 10, 2023 10:41 IST
TS SSC 10th Result 2023 Today
TS SSC 10th Result 2023 will be released today, May 10, 2023. The results, once declared, would be made available from 12 PM onwards on bse.telangana.gov.in and bseresults.telangana.gov.in.
MAY 10, 2023 10:16 IST
TS High school Results 2023 Live - इन क्रेडिंशियल से देखें तेलंगाना बोर्ड परीक्षा परिणाम
टीएस इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणाम 2023 के परिणाम की जांच करने के लिए आवश्यक प्रमाण पत्रManabadi High Scholl Result 2023 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित विवरण तैयार होने चाहिए:रोल नंबर / हॉल टिकट नंबरजन्म तिथि (डीओबी)
MAY 10, 2023 10:10 IST
How to download TS SSC Result 2023: कैसे डाउनलोड करें तेलंगाना बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाएं।
- फिर TS SSC Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- स्टूडेंट्स TS SSC Marksheet 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
MAY 10, 2023 09:51 IST
Telangana 10th Marksheet 2023: कब और कहां मिलेगी मार्कशीट
टीएस एसएससी परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करने की जरूरत होगी। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
MAY 10, 2023 09:51 IST
TS Inter Results 2023 Live - यह रही लिस्ट आफ वेबसाइट
टीएस एसएससी परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करने की जरूरत होगी। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
MAY 10, 2023 09:42 IST
TS Telangana SSC 10th Results 2023: इस साल पहले आ रहा है रिजल्ट
तेलंगाना बोर्ड की तरफ से एसएससी 10वीं परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल से 13 अप्रैल 2023 किया गया था। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हुई। अब बोर्ड की ओर से जल्द ही परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि बीते साल टीएस एसएससी रिजल्ट की घोषणा 30 जून को की गई थी। जिसमें 90 प्रतिशत स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया था।
MAY 10, 2023 09:29 IST
TS High school 2023 Live - यह रही लिस्ट आफ वेबसाइट
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार विभिन्न वेबसाइट्स tsbie.cgg.gov.in, results.cgg.gov.in, examresults.ts.nic.in पर अपने परिणाम देख सकेंगे। रोल नंबर के साथ मनबादी टीएस हाई स्कूल परिणाम 2023 की जांच करने के लिए उपलब्ध वेबसाइटों और अन्य संसाधनों की पूरी सूची देखें।
MAY 10, 2023 09:17 IST
Telangana SSC Results 2023 कैसे करें डाउनलोड?
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-bse.telangana.gov.in पर जाएं।
- दिखाई देने वाले होम पेज पर, टीएस एसएससी रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।
- अब दिखाई देने वाले लॉग इन पेज पर अपना टीएस एसएससी हॉल टिकट नंबर दर्ज करें।
- परिणाम आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा।
- अंक मेमो की जांच करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
