एजुकेशन

Odisha Board 10th Result 2024 Date: मई में जारी होगा ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट, bseodisha.ac.in पर ऐसे चेक करें मार्क्स

BSE Odisha Board 10th Result 2024 Date (ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें): ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके ओडिशा बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 चेक कर सकेंगे।

Image

Odisha Board 10th Result 2024 Date

BSE Odisha Board 10th Result 2024 Date and Time (ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें): ओडिशा बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे (Odisha Board Matric Result 2024) देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Odisha Board Class 10th Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स

ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 4 मार्च तक किया गया था। इस परीक्षा में लगभग 5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी स्टूडेंट्स बेसब्रीसे अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

Odisha Board Matric Result 2024 Date: कब आएगा रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही टॉपर्स लिस्ट व पास प्रतिशत सहित अन्य जानकारी भी साझा की जाएगी। ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download Odisha Board 10th Result 2024

  • ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: आ गया अपडेट! राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जल्द, जानें पासिंग मार्क्स

BSE Odisha 10th Result 2024: एसएमएस पर ऐसे करें चेक

ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको OR10 स्पेस Roll Number टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article