एजुकेशन

BPSSC Result 2026: प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ रिजल्ट, देखें सबसे पहले

BPSSC Enforcement Sub-Inspector Final Result 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने ‘प्रवर्तन अवर निरीक्षक’ भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां से रिजल्ट चेक करने का तरीका देख सकते हैं।

Image

प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ रिजल्ट

BPSSC Enforcement Sub-Inspector Final Result 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने आज 10 मार्च को ‘प्रवर्तन अवर निरीक्षक’ भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां से रिजल्ट चेक करने का तरीका देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये 33 पदों पर नियुक्ति की जानी है।

खास बात यह रही कि 33 पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, और सभी रिक्तियों को भर लिया गया है, यानी कोई भी पद खाली नहीं रहा।

33 में से कितने पुरुष व कितनी महिला

आयोग द्वारा जारी डेटा के अनुसार, कुल चयनित 33 अभ्यर्थियों में से 22 पुरुष अभ्यर्थी हैं। जबकि 11 महिला अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है। इस भर्ती प्रक्रिया में लैंगिक समानता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया है। सभी श्रेणियों के पदों को उनकी पात्रता और मेरिट के आधार पर भरा गया है।

कब शुरू हुई भर्ती

ये भर्ती 28 मई 2025 को शुरू हुई थी, जब बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या-03/2025 जारी किया था। अब ये फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है। जानें परीक्षा के बारे में

प्रारंभिक और मुख्य लिखित परीक्षा

अभ्यर्थियों की बौद्धिक क्षमता को परखने के लिए सबसे पहले प्रारंभिक और फिर मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया।

शारीरिक जांच परीक्षा

मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले पात्र अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता और जांच परीक्षा के लिए बुलाया गया था।

इंटरव्यू

शारीरिक जांच परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया, जहां उनके व्यक्तित्व का आकलन किया गया।

अब आगे क्या?

आयोग चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देगा। आगे की औपचारिकताएं राज्य परिवहन आयुक्त, बिहार द्वारा पूरी की जाएंगी। प्रवर्तन अवर निरीक्षक के रूप में ये नवनियुक्त अधिकारी राज्य के परिवहन नियमों को लागू करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article