एजुकेशन

BPSSC Bihar SI Vacancy : बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती के आवेदन आज से शुरू, लास्ट डेट से पहले-पहले कर लें अप्लाई

BPSSC ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर वेकेंसी निकाली है, जिसके लिए आवेदन आज यानी 27 जनवरी से शुरू हो चुके हैं। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट से पहले-पहले आवेदन कर लें।

BPSSC Bihar SI vacancy

BPSSC Bihar SI vacancy

BPSSC Sub Inspector Vacancy 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर के 78 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 27 जनवरी से शुरू हो चुके हैं। भर्ती के लिए अप्लाई करने का लिंक bpssc.bih.nic.in पर ओपन कर दिया गया है, जहां से कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 27 फरवरी तय की गई है। ये भर्ती तीन चरणों प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और फिजिकल टेस्ट में होगी।

BPSSC Police Bharti 2026: Qualifications: बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए योग्यता

- पुलिस SI पद के आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरीहै। इसके साथ ही बिहार सरकार द्वारा 1 अगस्त 2025 तक ग्रेजुएशन के बराबर मानी जाने वाली किसी भी परीक्षा को भी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के तौर पर स्वीकार किया जाएगा।

- इसके साथ ही एग्जाम में बैठने के लिए सामान्य वर्ग उम्मीदवारों को आयु सीमा में 20 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए और महिलाओं की 20 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

- पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों और महिलाओं के लिए 20 से 40 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।

- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 और अधिकतम उम्र 42 होनी चाहिए।

- बताते चलें कि पूर्व सैनिकों और रक्षा क्षेत्र में सेवा देने वाले उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। मगर शर्त ये है कि कट-ऑफ तिथि पर उनकी अधिकतम आयु 57 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

BPSSC पुलिस एसआई भर्ती 2026: आवेदन के लिए कितनी होगी फीस ?

बिहार पुलिस में एसआई भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 100 रुपये हैं। शुल्क का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम यानी नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई के जरिए कर सकते हैं।

BPSSC पुलिस एसआई भर्ती 2026: क्या है सिलेक्शन प्रोसेस Bihar Police SI Bharti Selection Process

BPSSC पुलिस एसआई भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस 5 चरणों का है। भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, इसमें पास होने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण में जाएंगे, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। इन सभी में पास होने वाले उम्मीदवार को कॉल लेटर भेजा जाएगा।

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article