एजुकेशन

BPSSC Bihar Police SI Exam Date 2025 Announced: घोषित हुई बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

BPSSC Bihar Police SI Exam Date 2025 Announced: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 18 जनवरी और 21 जनवरी 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

BPSSC Bihar Police SI Exam Date 2025

BPSSC Bihar Police SI Exam Date 2025: यहां देखें बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख

BPSSC Bihar Police SI Exam Date 2025 Announced: बिहार पुलिस एसआई के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSSC Bihar Police SI Exam Date 2025) खबर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान कर (BPSSC Bihar Police SI Exam Date) दिया है। बीपीएसएससी की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक बीपीएसएससी एसआई की प्रीलिम्स परीक्षा 18 जनवरी और 21 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बता दें बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर की प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजकर 30 मिनट निर्धारित है। यहां परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से ठीक एक से डेढ़ घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

BPSSC Bihar Police SI Exam Date 2025: ऐसे चेक करें शेड्यूल

  • सबसे पहले bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSSC Bihar Police SI Exam Date 2025 Announced लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Bihar Police SI Prelims Admit Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

बता दें बीपीएसएससी परीक्षा से करीब एक हफ्ते पहले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर देता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि एडमिट कार्ड 30 दिसंबर तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article