एजुकेशन

BPSC TRE Result, Cut Off Marks 2023: जारी हुए बिहार स्कूल टीचर परीक्षा के कट ऑफ मार्क्स, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

BPSC School Teacher Result 2023, Bihar Teacher Cut Off Marks 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्कूल टीचर परीक्षा के कट ऑफ मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बीपीएससी स्कूल टीचर कट ऑफ मार्क्स 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC TRE Result, Cut Off Marks 2023

BPSC School Teacher Result 2023, Bihar Teacher Cut Off Marks 2023: बीपीएससी स्कूल टीचर परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षा (BPSC TRE Exam 2023) के कट ऑफ मार्क्स आज यानी 25 अक्टूबर को जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बीपीएससी स्कूल टीचर कट ऑफ मार्क्स 2023 चेक कर सकते हैं।

BPSC School Teacher Result 2023: जारी हुए कट ऑफ मार्क्स

बिहार स्कूल टीचर परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 25 अगस्त और 26 अगस्त को दो शिफ्ट में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 1 सितंबर और फाइनल आंसर-की 15 अक्टूबर को जारी कर दी गई थी। जबकि, अलग अलग विषयों का रिजल्ट 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक जारी किया गया। बीपीएससी ने आज प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के सभी विषयों की परीक्षा के कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से बीपीएससी स्कूल टीचर कट ऑफ मार्क्स 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download BPSC TRE Cut Off Marks 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर स्कूल टीचर कट ऑफ मार्क्स के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC School Teacher Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

बिहार स्कूल टीचर परीक्षा के माध्यम से राज्य में कुल 1.70 लाख रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, प्राइमरी टीचर के 79943 पद, टीजीटी के 32916 पद और पीजीटी के 57602 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article