एजुकेशन

BPSC School Teacher Answer Key 2023: जारी हुई बिहार स्कूल टीचर आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

BPSC School Teacher Answer Key 2023, Sarkari Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्कूल टीचर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC School Teacher Answer Key 2023

Photo : iStock

BPSC School Teacher Answer Key 2023, Sarkari Result 2023: बीपीएससी स्कूल टीचर आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षा (BPSC School Teacher Exam 2023) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से बीपीएससी स्कूल टीचर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आंसर-की पीडीएफ चेक कर सकते हैं।

BPSC School Teacher Answer Key 2023: जारी हुई आंसर-की

बिहार स्कूल टीचर परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 25 अगस्त और 26 अगस्त को किया गया। वहीं, अब इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह यूजरनेम व पासवर्ड के जरिए लॉगिन करते हुए डैशबोर्ड पर 5 सितंबर से 7 सितंबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।

BPSC School Teacher Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

बीपीएससी स्कूल टीचर की प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद आयोग फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download BPSC School Teacher Answer Key 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर स्कूल टीचर आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

BPSC School Teacher Recruitment 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

बिहार स्कूल टीचर परीक्षा के माध्यम से राज्य में कुल 1.70 लाख रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबासइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article