एजुकेशन

BPSC Result 2025: बीपीएससी ने जारी किया कई प्रीलिम्स परीक्षाओं का रिजल्ट, जानें डाउनलोड करने का तरीका

BPSC Result 2025: बीपीएससी ने अलग-अलग प्रारंभिक परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जानें डाउनलोड करने का तरीका...

Image

BPSC Result 2025 (iStock)

BPSC Result 2025 Out: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा अलग-अलग पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षाएं दी थीं, अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है। बीपीएससी ने अलग-अलग प्रारंभिक परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इन पदों में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक निदेशक प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा, खनिज विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा, मोटरयान निरीक्षक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उप प्राचार्य व समकक्ष प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर सफल हुए उम्मीदवारों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। ये रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar/gov.in पर जारी किया गया है।

बताते चलें कि इस परीक्षा में कुल 654 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इंटरव्यू के लिए 30 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी समेत सहायक निदेशक के पदों पर नियुक्ति के लिए शामिल हुए उम्मीदवारों की संख्या 3415 थी। प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिमनरी एग्जाम) में सफल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 574 है।

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी परीक्षा में कुल 574 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इस परीक्षा में 3415 उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं उप प्राचार्य के पद के लिए 139 उम्मीदवार सफल हुए हैं। वहीं मोटरयान निरीक्षक के पद पर 81 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इस परीक्षा में 1469 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar/gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • उसी सेक्शन में प्रीलिमनरी एग्जामिनेशन रिजल्ट जैसे लिंक सर्च करें।
  • लिंक खोलें और रिजल्ट आपको पीडीएफ फॉर्मेट में दिखेगा।
  • पीडीएफ खुलते ही उसे डाउनलोड करें।

यहां चेक कर सकते हैं विभिन्न परीक्षाओं के रिजल्ट...

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article