BPSC LDC Typing Test 2023 Date: बीपीएससी एलडीसी की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी (BPSC Clerk Typing Test Date) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने लोवर क्लर्क डिवीजन के लिए टाइपिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर (BPSC LDC Typing Test 2023) दिया है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे इस परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने मुख्य परीक्षा क्वालीफाई की है।
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, टाइपिंग टेस्ट 18 जुलाई 2023 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग द्वारा प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
BPSC LDC Typing Test Admit Card 2023: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSC LDC Typing Test Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
