BPSC Exam 2026 Calendar: जारी हुआ बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी कौन-सी परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Feb 3, 2026, 05:56 PM IST
BPSC Exam 2026 Calendar: बीपीएससी ने हाल ही में वार्षिक परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा शेड्यूल जरूर चेक करें और इसे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें।
बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी
BPSC Exam 2026 Calendar Download Link: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने इस साल होने वाली परीक्षाओं के संबंध में एग्जाम कैलेंडर 2026 (Exam Calendar 2026) जारी कर दिया है। बीपीएससी ने कैलेंडर पीडीएफ फॉर्म में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। इसमें परीक्षाओं का पूरा वार्षिक कार्यक्रम (BPSC Exam Calendar 2026) है। बीपीएससी भर्ती से संबंधित परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि कैलेंडर में जारी तिथियां संभावित तिथियां है। आवश्यकता पड़ने पर उसमें बदलाव किए जा सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार सीसीई यानी कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम, जिसमें 71वीं मेन परीक्षा और 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा की तिथियां भी शामिल की गई है। इसके अलावा इसमें स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर समेत कई परीक्षाओं की जानकारी दी गई है।
बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026
| Adv No. | पद का नाम | रिक्तियां | प्रारंभिक परीक्षा/लिखित परीक्षा की तारीख | परिणाम/मुख्य परीक्षा/साक्षात्कार स्थिति |
| 70 CCE | इंटीग्रेटेड CCE 70वां | 2035 | 13-12-2024 & 04-01-2025 | अंतिम रिजल्ट: अप्रैल/मई 2026 |
| 71 CCE | इंटीग्रेटेड CCE 71वां | 1298 | 13-09-2025 | मुख्य परीक्षा: अप्रैल 2026 |
| 72 CCE | इंटीग्रेटेड CCE 72वां | NA | 26-07-2026 | नई परीक्षा |
| 29/2024 | माध्यमिक/उच्च माध्यमिक शिक्षक | 62 | 16-08-2024 | मुख्य परीक्षा: 17-06-2026 और 18-06-2026 |
| 38/2025 | जिला सांख्यिकी अधिकारी | 47 | 03-08-2025 | मुख्य परीक्षा: जनवरी 2026 |
| 43/2025 | लोअर डिवीजन क्लर्क | 26 | 20-09-2025 | टाइपिंग टेस्ट: जनवरी 2026 |
| 37/2025 | सहायक अनुभाग अधिकारी | 41 | 10-09-2025 | मुख्य परीक्षा: फरवरी 2026 |
| 109/2025 | प्रोजेक्ट मैनेजर (उद्योग विभाग) | 9 | 30-05-2026 | नई परीक्षा |
| 09/2026 | ऑडिटर (पंचायती राज विभाग) | 102 | 05-07-2026 | नई परीक्षा |
| 08/2026 | अनुसंधान अधिकारी (राजस्व विभाग) | 3 | 15-07-2026 | नई परीक्षा |
| NA | 33वां न्यायिक | 173 | 30-05-2026 | नई परीक्षा |
| NA | APO | 300 | 15-07-2026 | नई परीक्षा |
| 65/2020 | सहायक क्यूरेटर/सहायक निदेशक | 12 | 25-03-2023 | इंटरव्यू: फरवरी 2026 |
| 36/2025 | उप प्रधानाचार्य (ITI) | 15 | 09-08-2025 | इंटरव्यू: जनवरी 2026 |
| 40/2025 | खनिज विकास अधिकारी | 50 | 17-08-2025 | इंटरव्यू: जनवरी 2026 |
| 32-34/2025 | प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पद | 34 | July 2025 | अंतिम रिजल्ट: मार्च 2026 |
| 90/2025 | जिला खेल अधिकारी | 33 | January 2026 | लिखित रिजल्ट: फरवरी 2026 |
| 88/2025 | सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक | 17 | 23-04-2026 | नई परीक्षा |
| 02/2026 | सहायक वन संरक्षक | 12 | Aug 2026 | नई परीक्षा |
| 01/2026 | BPSC में स्टेनोग्राफर | 15 | 09-05-2026 | नई परीक्षा |
| 42/2025 | विशेष शिक्षक | 7279 | January 2026 | परिणाम: फरवरी 2026 |
| 87/2025 | सहायक शिक्षा विकास अधिकारी | 935 | April 2026 | परिणाम: जून 2026 |
| 89/2025 | सहायक नगर योजनाकार | 36 | 09-05-2026 | परिणाम: जून 2026 |
| 108/2025 | सहायक सार्वजनिक स्वच्छता/अपशिष्ट अधिकारी | 60 | 23-04-2026 | नई परीक्षा |
| 07/2026 | सहायक नगर नियोजन पर्यवेक्षक | 36 | 18-07-2026 | इंटरव्यू की तिथि |
| NA | सहायक सस्पेंस खाते लेखा परीक्षक | 6 | Aug 2026 | इंटरव्यू की तिथि |
कैसे डाउनलोड करें BPSC EXAM Calendar 2026?
1. बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर 'BPSC EXAM Calendar 2026' का लिंक दिया गया है।
3. इस लिंक पर क्लिक करने पर आपके सामने पीडीएफ खुलेगी, जिसमें पूरे साल होने वाली परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई है।
4. उम्मीदवार इस पीडीएफ को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट याद से लें।
जैसा की हमने आपको बताया कि बीपीएससी कैलेंडर में जारी तिथियां संभावित तिथियां है। इसमें बदलाव की संभावना हमेशा रहेंगी। तिथियों के बदलाव को लेकर बीपीएससी द्वारा समय-समय पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाएं रखें और संभावित तिथियों के अनुसार परीक्षा की तैयारी करें।