BPSC Bihar LDC Prelims Result 2025 Declared: बीपीएससी एलडीसी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar LDC Prelims Result 2025) खबर है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने एलडीसी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (BPSC LDC Prelims Result 2025 ) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
BPSC Bihar LDC Prelims Result 2025: कब हुई थी परीक्षा
बता दें बिहार एलडीसी क्लर्क के पदों पर आवेदन के लिए 29 जुलाई को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2025 थी। परीक्षा 20 सितंबर को हुई थी। वहीं अब प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
BPSC Bihar LDC Prelims Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSC Bihar LDC Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार एलडीसी के कुल 26 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल विजिट करें।
