BPSC ASO Admit Card 2026 Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली मेंस की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार जो अब BPSC ASO Main Exam 2026 में शामिल होने वाले हैं, वही बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पर BPSC ASO Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी BPSC ASO Mains Exam?
बीपीएससी द्वारा असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती के लिए मेंस की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी, जिसमे पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12.15 बजे तक की है और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.45 बजे तक की होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
BPSC ASO Mains Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
1. बीपीएससी एएसओ मेन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. वेबसाइट पर दिए गए बीपीएससी एएसओ मेन एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, जिस पर क्रेडेंशियल दर्ज करना है।
4. लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
5. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
6. उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका एक पीडीएफ भी तैयार करें।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी ध्यान से चेक करें और किसी भी प्रकार की गलती होने पर आयोग से संपर्क करें। साथ ही परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी ले जाना न भूलें। साथ ही जारी एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को जरूर चेक करें।
