एजुकेशन

BPSC AEDO Exam 2026: बीपीएससी ने जारी किया एईडीओ परीक्षा की डेट, देखें नया एग्जाम शेड्यूल

BPSC AEDO Exam 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी एईडीओ एग्जाम डेट की घोषणा कर दी है। जनवरी में होने वाली सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा अब अप्रैल में होनगी। उम्मीदवार आर्टिकल में परीक्षा की डेट चेक कर सकते हैं।

Image

BPSC AEDO Exam 2026 (Photo- Canva)

BPSC AEDO 2026 Exam Date Out: बिहार लोक सेवा आयोजन (BPSC) ने बीपीएससी एईडीओ एग्जाम डेट की घोषणा कर दी है। हाल ही में जारी सूचना के अनुसार के अनुसार, जनवरी में होने वाली परीक्षा अब अप्रैल 2026 में होगी। BPSC AEDO Exam 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा की तिथियों को लेकर नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है, साथ ही बीपीएससी ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चेक कर सकते हैं।

कब होगी BPSC AEDO परीक्षा 2026

बिहार एईडीओ परीक्षा का आयोजन पहले जनवरी 2026 में किया जाना था। लेकिन किसी कारण वर्ष परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया। परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि BPSC AEDO 2026 परीक्षा का आयोजन 14 से 21 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा तीन चरणों में और दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

BPSC AEDO Exam 2026 शेड्यूल

चरणपरीक्षा की तिथि एवं दिनपहली शिफ्ट (10:00 AM से 12:00 PM)द्वितीय शिफ्ट (02:30 PM से 04:30 PM)
प्रथम चरण14.04.2026 (मंगलवार)सामान्य भाषासामान्य अध्ययन
15.04.2026 (बुधवार)सामान्य योग्यता (General Aptitude)----
द्वितीय चरण17.04.2026 (शुक्रवार)सामान्य भाषासामान्य अध्ययन
18.04.2026 (शनिवार)सामान्य योग्यता (General Aptitude)----
तृतीय चरण20.04.2026 (सोमवार)सामान्य भाषासामान्य अध्ययन
21.04.2026 (मंगलवार)सामान्य योग्यता (General Aptitude)----

दो शिफ्ट में होगा परीक्षा का आयोजन

बीपीएससी सहायक शिक्षा विकास अधिकारी भर्ती के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है। बता दें कि परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 से 12 बजे की है और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे की है। परीक्षा का आयोजन कुल 2 घंटे की अवधि के लिए किया जा रहा है।

कब जारी होगा BPSC AEDO एग्जाम एडमिट कार्ड

बीपीएससी एईडीओ परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले यानी अप्रैल महीने की शुरुआत या मार्च के अंतिम दिनों में जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार समय-समय पर इस परीक्षा और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article